Iran US War: पुतिन ने ईरान में किया ट्रंप-नेत्तन्याहू ये बंदोबस्त, अमेरिकी फौज पर संकट?

ऐसा लगा रहा है कि ये जंग ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच नहीं बल्कि, रूस भी इस युद्ध में तेहरान की ढाल बनकर कूद पड़ा है.

ईरान अमेरिका के बीच इज़रायली एयरफोर्स ने खामनेई के सलाहकार अली लारिज़ानी और बासिज फोर्स के मुखिया को ढेर कर दिया है. लेकिन, अब ऐसा लगा रहा है कि ये जंग ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच नहीं बल्कि, रूस भी इस युद्ध में तेहरान की ढाल बनकर कूद पड़ा है. पुतिन ने ईरान के साथ मिलकर एक ऐसा कांड कर दिया, जिसकी वजह से अमेरिकी फौज और इज़रायली एयरफोर्स

हिलोरे ले रही है. दरअशल, अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस ने ईरान के साथ जंग के दौरान सैन्य और इंटेलिजेंस साझेदारी बढ़ा दी है. रूस ईरान को सैटेलाइट तस्वीरें और ड्रोन टेक्नोलॉजी मुहैया करा रहा है, जिनके दम पर ईरानी सेना मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर बारूद बरसाने में लगी हुई है. दि वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि रूस ने ईरान को मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की खुफिया जानकारी दी है. इसके साथ ही, मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगियों के सैन्य ठिकानों की सीक्रेट इंफोर्मेशन भी रूस ईरान को दे रहा है, जिसकी वजह से ईरान लगातार अरबों पर हावी हो चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ईरान को शहीद ड्रोन और उसके उपकरणों को अपग्रेड करने की खुफिया जानकारी दी है. शहीद ड्रोन के इन पुर्ज़ों में वो टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसके तहत नेविगेशन और टारगेट की सटीकता को सुधारा गया है.

और पढ़ें