US Iran Peace Talk: Pakistan ने Afghanistan पर फिर किया हमला, Kunar university पर मिसाइल अटैक

इन हमलों में कुनार यूनिवर्सिटी के हॉस्टल को भी निशाना बनाया गया। यूनिवर्सिटी के अलावा, शहर और उसके आसपास के कई गांवों और आवासीय क्षेत्रों पर भी हमले हुए। हालांकि, असदाबाद के आसपास के इलाकों में तालिबान के सैन्य ठिकाने स्थित हैं, लेकिन तत्काल ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि उन ठिकानों को निशाना बनाया गया हो।

Pakistan Afghanistan Conflict News: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में सोमवार को मिसाइल हमले किए हैं। इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। कुनार प्रांत के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने काबुल स्थित टोलो न्यूज को बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।