Iran US War: खामनेई को छू नहीं पाए ट्रंप? रक्षा मंत्री और टॉप कमांडर का क्या हुआ?

इज़रायल के अधिकारियों का दावा है कि इज़रायली हमलों में ईरानी सेना के टॉप कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपोर और रक्षा मंत्री अजीज़ नसरिजादेह की मौत हो गई है.

ईरान ने सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में ईरान ने हमला किया है. ईरान ने इन मुल्कों में अधिकतर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. हालांकि, इज़रायल, अमेरिका और ईरान की लड़ाई में कितना नुकसान हुआ है. उसका अभी कोई ठोस आंकड़ा मौजूद नहीं है. लेकिन, इसी बीच, अब इज़रायल ने ईरान को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है. इज़रायल के अधिकारियों का दावा है कि

इज़रायली हमलों में ईरानी सेना के टॉप कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई है. बता दें कि पाकपोर को होसैन सलामी की मौत के बाद सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया था. इज़रायल के साथ जून 2025 की लड़ाई में होसैन सलामी की मौत हो गई थी. पाकपोर के अलावा, इज़रायल का कहना है कि उसने ईरान पर हमले में खामनेई और ईरानी सेना के टॉप कमांडरों पर हमला किया है.

और पढ़ें