ईरान अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के सुरक्षित टारगेट्स पर हमले की धमकी दी है. इसको लेकर, ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने नूर न्यूज़ से कहा कि पिछली जंग के दौरान अमेरिका के सुरक्षित टारगेट्स अब ईरान की ऑपरेशनल रेंज में आ चुके हैं. इसको लेकर, ईरानी सेना ने सभी ऑपरेशनल यूनिट्स से को व्यापक तुरंत जवाबी प्लान भेज दिया है, जिसके तहत ईरान पर किसी भी
हमले का तुरंत और मजबूती से जवाब दिया जाएगा. इसको लेकर, एक ईरानी अधिकारी ने नूर न्यूज़ को बताया कि किसी भी “गलत अनुमान या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई” का जवाब “भारी और एक साथ की गई गोलीबारी” से दिया जाएगा, जिसमें इस क्षेत्र में अमेरिका के हितों और बुनियादी ढांचे की एक विस्तृत श्रृंखला को निशाना बनाया जाएगा. इसके अलावा, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से सालाना 10 अरब डॉलर की कमाई करने के लिए एक इंश्योरेंस प्लान सिस्टम बनाया है.
… और पढ़ें