ईरान अमेरिका युद्ध के बीच ईरान के मिसाइल हमलों से इज़रायल-अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम कमज़ोर साबित हुई हैं. अमेरिकी सेना को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि ईरान के पास इतनी ताकतवर और लंबी दूरी की मिसाइलें कहां से आई हैं. इसको लेकर, कुछ विशेषज्ञों ने अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी फॉक्स न्यूज़ डिजिटल को बताया है कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ज़खीरे का एक बड़ा हिस्सा या तो
सीधे तौर पर उत्तर कोरिया से खरीदा गया या उसमें उसमें उत्तर कोरिया द्वारा बनाए गए हथियार भी शामिल हैं. यह जानकारी एक्सपर्ट ब्रूस बेक्टोल ने फॉक्स न्यूज़ डिजिटल को दी है. बेक्टोल ने एंथनी सेल्सो के साथ मिलकर रग अलाइज़: दि स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बिटवीन ईरान एंड नॉर्थ कोरिया नामक एक किताब भी लिखी है. उनका कहना है कि डिएगो गार्सिय सैन्य ठिकाने पर ईरान ने जो मिसाइल दागी थी वो मुसुदान मिसाइल थी. ईरान ने उत्तर कोरिया से ऐसी 19 मिसाइलें खरीदी थीं. उत्तर कोरिया ने साल 2005 में ईरान को इन मिसाइलों की डिलीवरी दी थी. बेक्टोल के मुताबिक, साल 2005 से ही ईरान के पास ये मिसाइल मौजूद है.
… और पढ़ें