Iran US News: सामने आया खामनेई का खूंखार कमांडर, बोल-‘ट्रिगर पर उंगलियां, उड़ा देंगे अमेरिका के सभी युद्धपोत’

रेजाई का कहना है कि ईरान के लॉन्चर्स अमेरिका के सभी युद्धपोतों को समंदर में डुबोने के लिए एकदम तैयार हैं.

ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजताबा खामनेई के सलाहकार कमांडर मोहसिन रेजाई ने ट्रंप और नेत्तन्याहू को एक बहुत बड़ी धमकी दी है. रेजाई का कहना है कि ईरान के लॉन्चर्स अमेरिका के सभी युद्धपोतों को समंदर में डुबोने के लिए एकदम तैयार हैं. ईरानी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रेजाई ने यह बयान दिया है. रेजाई ने इस दौरान कहा कि दबाव ज़रूर बढ़ना

चाहिए. हमारे लॉन्चर्स अमेरिकी युद्धपोत पर हमले के लिए एकदम तैयार हैं और हम उन सभी को डुबा देंगे. रेजाई ने आगे कहा कि जिस तरह से अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को ब्लॉक करने की कोशिश की है, उसकी यह कोशिश नाकाम रहेगी. रेजाई का कहना है कि जिस तरह से अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को खोलने में ऐतिहासिक हार मिली है, ठीक वैसे ही उसकी नौसैनिक बाड़ेबंदी भी विफल होगी.

और पढ़ें