ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ के ऊपर अमेरिकी नौसेना का एक MQ- 4C ट्राइटन ड्रोन लापता हो गया है. ओपन सोर्स ट्रैकिंग के मुताबिक, ये ड्रोन बेहद ही ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी ये अचानक ईरान की ओर मुड़ गया. इसी दौरान इस ड्रोन ने 7700 इमरजेंसी कोड भेजा और इसके बाद, ये अचानक से अपनी ऊंचाई खो देता है और खाड़ी इलाके के विवादित हवाई
क्षेत्र के ऊपर कहीं गुम हो जाता है. अगर ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम या ईरान के इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेर सिस्टम का हाथ इसे गिराने के पीछे है तो तेहरान ने शायद बिना सार्वजनिक रूप से स्वीकृत हथियार का इस्तेमाल किए अमेरिका के सबसे महंगे समुद्री खुफिया ड्रोन को धमकाने या गिराने की अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है. आपको बता दें कि अमेरिका ने इस एयरक्राफ्ट को हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ और खाड़ी इलाके में मिशन के लिए तैनात किया था. इस एयरक्राफ्ट को 3 अप्रैल 2026 को लापता हुए अमेरिकी एयरफोर्स के F-15E स्ट्राइक ईगल जेट को ढूंढने के लिए लाया गया था.
… और पढ़ें