Iran US War: ईरान ने कुवैत में अमेरिका के चिनूक हेलीकॉप्टर के उड़ाए परखच्चे!

ये हेलीकॉप्टर कुवैत के एक एयरबेस पर तैनात था. ईरानी सेना से जुड़ी तस्मिन न्यूज़ एजेंसी ने क्षतिग्रस्त हुए चिनूक हेलीकॉप्टर की तस्वीरें जारी की हैं.

ईरान अमेरिका युद्ध के बीच ईरानी सेना अमेरिका को झटके पर झटके दे रही है. 3 अप्रैल 2026 को अमेरिका के F-15 ईगल फाइटर जेट को तेहरान के आसमान में ही मार गिराया गया, जिसके मलबे का वीडियो जारी करके ईरानी सेना ने ये साबित कर दिया है कि ईरान के आसमान में अमेरिकी जेट्स अब सुरक्षित नहीं हैं.अब ईरान के बाहर भी अमेरिका के लड़ाकू जेट्स, विमान और हेलीकॉप्टर्स

पर ईरानी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है. दरअसल, ईरानी सेना का कहना है कि उसने 3 अप्रैल 2026 को एक हमले में अमेरिका के सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर को उड़ा दिया है. ईरानी सेना से जुड़ी एक न्यूज़ एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है. ये हेलीकॉप्टर कुवैत के एक एयरबेस पर तैनात था. ईरानी सेना से जुड़ी तस्मिन न्यूज़ एजेंसी ने क्षतिग्रस्त हुए चिनूक हेलीकॉप्टर की तस्वीरें जारी की हैं.

और पढ़ें