ईरानी सेना ने ऐलान कर दिया है कि तेहरान में आत्मघाती ड्रोन्स का प्रोडक्शन 10 गुना तेजी से बढ़ गया है. यह प्रोडक्शन जून 2025 की 12 दिनों की लड़ाई के बाद बढ़ाया गया था. और यही वजह है कि हालिय जंग में ईरान के घातक ड्रोन्स ने तेल अवीव से लेकर समंदर तक खूब तबाही मचाई है. इसको लेकर, सेना कमांडर के कार्यकारी मामलों के सहायक, ब्रिगेडियर जनरल अलीरेज़ा
शेख ने कहा कि यह बढ़ोतरी युद्ध के बाद बढ़ी हुई सैन्य तैयारियों को दर्शाती है. “तीसरे थोपे गए युद्ध” के लिए ऑपरेशनल योजनाएँ पहले से ही दिवंगत चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़, मेजर जनरल अब्दुलरहीम मौसवी द्वारा तैयार कर ली गई थीं, और एयरोस्पेस फोर्सों और सेना समेत सभी यूनिटों तक पहुंचा दी गई थीं. पहले से ही लागू उपायों के आधार पर, भविष्य में होने वाले किसी भी हमले का “बिना किसी संदेह के” मुक़ाबला किया जाएगा.
… और पढ़ें