ईरान अमेरिका के बीच युद्धविराम होने के बावजूद ईरान ने सऊदी अरब की तेल की कमाई पर एक बहुत बड़ी चोट की है. सऊदी अरब का कहना है कि ईरान की तरफ से उसकी पश्चिमी पाइपलाइन पर हमला किया गया है. इस हमले के अलावा, सऊदी के भीतर कई अन्य जगहों पर हमला किया गया है. सऊदी अरब की पश्चिमी पाइप लाइन इकलौता तेल एक्सपोर्ट का रास्ता था, जिससे सऊदी
तेल सप्लाई में लगा हुआ था. लेकिन, अमेरिका के साथ युद्धविराम होने के बावजूद ईऱान ने सऊदी की इसी पाइपल पर एक बहुत बड़ा हमला किया है. इस हमले के अलावा, ईरान ने सऊदी अरब के अन्य तेल ठिकानों पर भी बमबारी की है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने इंडस्ट्री सूत्र के हवाले से सऊदी की पाइप लाइन पर हमले की जानकारी दी है.रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को बाइपास करते हुए इस पाइप लाइन से रोजाना 70 लाख बैरल प्रति दिन तेल की सप्लाई कर रहा था. ये सऊदी के लाल सागर में पूर्वी बंदरगाह यनबू पर मौजूद थी.
… और पढ़ें