Iran US News: ईरान में मोसाद के नेटवर्क का भांडाफोड़, पकड़े गए इतने जासूस?

IRGC की इंटेलिजेंस विंग ने अपने बयान में कहा कि कुर्दिस्तान और कर्मनशाह में ईरान विरोधी कई टीमों की पहचान की गई और उन्हें खत्म किया गया.

ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच ईरानी इंटेलिजेंस ने मोसाद को बहुत बड़ा झटका दिया है. दरअसल, ईरानी इंटेलिजेंस का कहना है कि उसने पश्चिमी ईरान में मोसाद के एक बहुत बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है. इस पूरे ऑपरेशन में ईरान ने मोसाद के एक बड़े जासूस को अपने शिंकजे में लिया है. इसको लेकर, IRGC की इंटेलिजेंस विंग ने अपने बयान में कहा कि कुर्दिस्तान और कर्मनशाह में ईरान

विरोधी कई टीमों की पहचान की गई और उन्हें खत्म किया गया. IRGC की कहना है कि ये सभी अमेरिका और इज़रायल के लिए काम कर रहे थे, जिससे दुश्मन की सेनाएं ईरान में हमला कर सकें. रिपोर्ट के मुताबिक, कुर्दिस्तान प्रांत में कई विरोधी कुर्दिश लड़ाकों की यूनिटों के 11 लोगों को पकड़ा गया, जबकि 1 मारा गया. इनसे 8 RPG लॉन्चर और 2,000 राउंड से ज्यादा गोला-बारूद बरामद किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इलम प्रांत से मोसाद के बड़े जासूस की गिरफ्तारी हुई है, जो मोसाद के लिए ईऱान से खुफिया जानकारी भेज रहा था. दूसरी तरफ, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में एक विद्रोही लड़ाके को गिरफ्तार किया गया, जिसे पड़ोसी मुल्क में ट्रेनिंग मिली थी. ये जाहेदान में हमला करने वाला था.

और पढ़ें