ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में एक बहुत बड़ा हमला किया है. ईरानी नौसेना का कहना है कि उसने Prima नाम के एक ऑयल टैंकर को उड़ा दिया है, जो स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ के करीब से होकर गुज़र रहा था. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस ऑयल टैंकर पर 7 फरवरी 2026 की सुबह-सुबह एक आत्मघाती ड्रोन से हमला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना की तरफ से पहले इस
ऑयल टैंकर को लगातार चेतावनी दी गई. इस जहाज ने इन सभी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करके अपना रास्ता नहीं बदला, जिसकी वजह से ईरानी नौसेना ने इसके ऊपर ड्रोन से हमला किया है. इसको लेकर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका के खतरनाक हमले, इस्लामिक उम्माह के नेता की शहादत औऱ फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में हमलों के बाद, रणनीतिक जल मार्ग पर 8 दिनों से ईरान का नियंत्रण है. दुश्मन देशों से जुड़े तेल टैंकरों और कार्गो जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ से गुज़रने की ईजाज़त नहीं है.
… और पढ़ें