ईरान अमेरिका की लड़ाई के बीच प्लैनेट लैब ने सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों से एक बहुत बड़ा खुलासा किया है कि कतर में अमेरिका के अल-उदेद एयरबेस के उत्तर में बने अल-खोर रणनीतिक रडार को ईरानी मिसाइलों से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. जिसमें अमेरिका का एल/एफपीएस-132 ब्लॉक 5 रडर मिट्टी में मिल चुका है, जिसकी कीमत करीब 1.1 अरब डॉलर है. मिडिल ईस्ट में ये अमेरिका का सबसे
बड़ा रडार है, जो खतरे को 5,000 किलोमीटर की रेंज से ही भांप लेता है. इसके अलावा, जॉर्डन में भी ईरानी मिसाइल हमले में अमेरिका के सबसे तगड़े एयर डिफेंस सिस्टम थाड का रडार तबाह हो गया , रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ डॉलर है. जानकारी के मुताबिक, ये रडार जॉर्डन में मुवफ्फाक साल्टी पर तैनात था. और इसे एल/एफपीएस-132 रडार के नाम से जाना जाता है. खुद अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी CNN ने अपनी एक पड़ता में इस रडार पर हमले की पुष्टि की है. सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों से पता चलता है कि ईरानी गोलाबारूद ने इस रडार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है.
… और पढ़ें