ईरान अमेरिका युद्ध के बीच इराक में अमेरिका दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है. इस घटना की जानकारी इराक के अल-हदत टीवी चैनल ने दी है. इराक के लोकल मीडिया के मुताबिक, इस हमले में अमेरिकी दूतावास पर लगे एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया. वहीं, इराकी सिक्योरिटी सर्विस ने इस हमले की पुष्टि कर दी है. आपको बता दें कि इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया
है, जिसमें अमेरिकी दूतावास की छत पर कुछ जलता हुआ नज़र आ रहा है. वीडियो में आग के गोले से काला धुंआ उठता हुआ नज़र आ रहा है. हालांकि, वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया कि जिस चीज़ में आग लगी है, वो एयर डिफेंस सिस्टम है या फिर कोई और उपकरण. अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से हमला हुआ है, अल जजीरा को एक इऱाकी सूत्र ने बताया कि इस हमले में अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम का एक हिस्सा नष्ट हो गया है, हालांकि, सूत्र ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
… और पढ़ें