ईरान ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक केंद्रीय इज़रायल पर अभी तक का सबसे बड़ा हमला किया है. ईरान ने केंद्रीय इज़रायल की तरफ करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इज़रायली मीडिया ने खुद इस हमले की पुष्टि की है. ईरान के इस हमले की वजह से तेल अवीव, शेफेलाह और आसपास के इलाकों में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे. ईरान ने इस हमले से पहले इज़रायल
के सबसे बड़े एयरपोर्ट बेन गुरेन पर अमेरिका के एय़र डिफेंस सिस्टम AWACS और रिफ्यूलिंगट एयरक्राफ्ट पर ड्रोन हमला किया है. आपको बता दें कि अमेरिका के एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम एयरक्राफ्ट यानी AWACS की कीमत करीब 27 करोड़ डॉलर से लेकर 54 करोड़ डॉलर तक है. इसकी रिप्लेसमेंट लागत करीब 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर है. अमेरिका के इस एयरक्राफ्ट का प्रमुख काम सर्विलांस करना है, जिन्हें बोइंग 707 विमान के एयरफ्रेम को मोडिफाई करके बनाया गया है. ईरानी सेना का कहना है कि उसने इस हमले में मिसाइलों और ड्रोन्स को चिह्नित करने वाले रडार सिस्टम को भी उड़ा दिया है.
… और पढ़ें