ईरान अमेरिका का टकराव एक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील हो सकता है. ईरान लगातार सऊदी अरब, यूएई, जॉर्डन, ओमान, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है. इसी बीच, ईरानी सेना इज़रायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल बरसा रही है. ईरान पर हमला करना अमेरिका के लिए महंगा पड़ता जा रहा है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नइमी ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. उनका कहना
है कि जंग के पहले 2 दिनों में अमेरिका के 650 से ज्यादा सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं. आपको बता दें कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से अमेरिका के बहरीन में नौसैनिक बेड़े पर हमला किया है, जिसकी वजह से अमेरिका के सबसे अब्राह्म लिंकन युद्धपोत को ईरान के तटवर्तीय जल क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा है. IRGC के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरानी सेना ने फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना को महत्वपूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाया है. अली नइमी का कहना है कि जंग के पहले 2 दिनों में अमेरिका के 650 सैनिक मारे गए या घायल हुए. ईरानी इंटेलिजेंस और जंग के मैदान से आने वाली रिपोर्टों ने इसकी पुष्टि की है.
… और पढ़ें