Iran US News: ईरान जंग के बीच बहुत बड़े संकट में इज़रायली सेना, नेत्तन्याहू छिपा रहे?

इज़रायली फौज पिछले 3 सालों से लगातार जंग लड़ रही है, जिसकी वजह से उसे सैनिकों का अच्छा खासा नुकसान हुआ है.

ईरान अमेरिका के बीच इज़रायली सेना ने नेत्तन्याहू को चेतावनी दी है कि IDF के भीतर अगर जल्द ही नए सैनिकों की भर्ती नहीं की गई तो हालत बेहद ही बदत्तर हो सकती है. चूंकि, इज़रायली फौज पिछले 3 सालों से लगातार जंग लड़ रही है, जिसकी वजह से उसे सैनिकों का अच्छा खासा नुकसान हुआ है. इसको लेकर इज़रायली संसद की विदेश मामले और रक्षा समिति के अध्यक्ष ने

फिर से दोहराया है कि वो अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. इसके साथ ही, एक ऐसा बिल लाया जाए, जो हज़ारों अल्ट्रा ऑर्थोडॉक्स यहूदी पुरुषों को अनिवार्य सैन्य भर्ती और रिज़र्व ड्यूटी से छूट देगा. जानकारों का कहना है कि अगर ये बिल पास हुआ तो IDF में भूचाल आ सकता है. वहीं, इसको लेकर IDF के पर्सनल निदेशालय के प्लानिंग और फोर्स बिल्डअप डिवीज़न के मुखिया ब्रिगेडियर शाय तायेब ने कहा कि लड़ाकू सैनिकों की गंभीर रूप से ज़रूरत है और मौजूदा हालात ऐसे ही नहीं चल सकते हैं.

और पढ़ें