Iran US News: पायलट को बचाने गए अमेरिका के 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर ईरान ने की बमबारी

ईरानी सेना ने अमेरिका के गुमशुदा पायलट पर 60,000 डॉलर का ईनाम रखा है. ईरानी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है.

ईरान अमेरिका युद्ध के बीच ईरानी सेना का कहना है कि उसने 3 अप्रैल 2026 को अमेरिका के एक F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को ढेर कर दिया है. इस जेट में दो क्रू मेंबर सवार थे, जो जेट से कूद गए थे. अमेरिका का कहना है कि उसने एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. दूसरी तरफ, ईरानी सेना ने अमेरिका के

गुमशुदा पायलट पर 60,000 डॉलर का ईनाम रखा है. ईरानी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि, इस पायलट को रेस्क्यू करने के लिए अमेरिकी एयरफोर्स के दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ईरान में घुसे थे, जो बेहद ही कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे. ईरानी मीडिया के मुताबिक इन रेस्क्यू हेलीकॉप्टर्स पर भी हमला किया गया है.

और पढ़ें