Iran US Deal: ऐन वक्त पर नेत्तन्याहू ने ईरान डील पर कर दिया खेल, फंस चुके हैं ट्रंप?

इज़रायली मीडिया के मुताबिक, इस फैसले में इज़रायल की पूरी कैबिनेट नेत्तन्याहू के साथ खड़ी है.

ईरान अमेरिका डील पर इज़रायली पीएम बेंजामिन नेत्तन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है. इस दौरान, नेत्तन्याहू ने ट्रंप से कहा कि इज़रायली सेना लेबनान से पीछे नहीं हटेगी और वो हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी. इज़रायली मीडिया के मुताबिक, इस फैसले में इज़रायल की पूरी कैबिनेट नेत्तन्याहू के साथ खड़ी है. इज़रायली नेताओं का मानना है कि यह फैसला इज़रायल के उत्तरी

मोर्चे के हित में है. नेत्तन्याहू का कहना है कि इज़रायल का मानना है कि हम लेबनान की शर्त को मानने के लिए बाध्य नहीं हैं. इज़रायली अधिकारियों ने ये स्पष्ट कर दिया कि इज़रायल ऐसा कोई समझौता नहीं मानेगा, जो हिजबुल्लाह के खिलाफ उसकी कार्रवाई को सीमित करता हो. लेबनान के मुद्दे पर इज़रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि ट्रंप का समझौता इज़रायल को बाध्य नहीं करता. इज़रायल अमेरिका का मामला नहीं है और हम आज़ाद और एक संप्रभु राष्ट्र हैं.

और पढ़ें