ईरान अमेरिका डील प्रस्ताव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को इस पीस डील से बाहर रखा गया है, जिसका मतलब ये हुआ कि तेहरान के पाताल में जो मिसाइलों का ज़खीरा है. उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता. आपको बता दें कि इस पीस को लेकर अब इज़रायल के भीतर से आवाज़ उठने लगी है.इसको लेकर, इज़रायल के एक अधिकारी ने कहा कि ये MoU इज़रायल के
लिए एक बुरी डील है. क्योंकि, इसे प्रभावित करने के लिए इज़रायल के पास बेहद ही कम ताकत है और इसका सीधा असर इज़रायल की सुरक्षा पर ही पड़ना है. इज़रायली अधिकारी ने कहा कि इससे कोई भी खुश नहीं है. हम समझते हैं कि यह हमारे लिए अच्छी नहीं है और यह इज़रायली हितों को नुकसान पहुंचाती है. परेशानी वाली बात ये है कि इज़रायल इसे प्रभावित नहीं कर सकता. इज़रायल की बात इसमें नहीं सुनी गई.
… और पढ़ें