ईरान अमेरिका युद्धविराम के बीच मिडिल ईस्ट में जंग का रुख ईरान की तरफ है. इसी बीच, इज़रायल की एक न्यूज़ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा कि तुर्की में हमास के लड़ाकों को ट्रेनिंग दी जा रही है. हमास के लड़ाकों को तुर्की के अलग-अलग हिस्सों में हथियार चलाने, ड्रोन अटैक और सार्वजनिक जगहों पर हमले और क्लबों में गोलीबारी की ट्रेनिंग दी जा रही है. इज़रायली न्यूज एजेंसी
के मुताबिक, हमास के ये ऑपरेटिव आम आदमी के कपड़े पहनते हैं, और नियमित रूप से छोटे हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि तुर्की में उन्हें ड्रोन उड़ाने के लिए आधिकारिक रूप से लाइसेंस भी मिल चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसका लक्ष्य उन्हें लेबनान, जॉर्डन और वेस्ट बैंक में भेजने से पहले उनकी ट्रेनिंग को पूरा करना है, जिससे वो भविष्य में इज़रायल के साथ होने वाले संघर्षों में हमले कर सकें.
… और पढ़ें