अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी द न्यूयॉर्क पोस्ट अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इवांका ट्रंप को ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े एक शूटर ने मारने की कोशिश की है. न्यूयॉर्क ने सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि IRGC द्वारा ट्रेन किए गए आतंकी मोहम्मद बक्कर साद दाऊद अल सादी ईरानी कमांडर सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए ट्रंप के परिवार पर हमला
करने वाला था. बता दें कि अल-सादी की उम्र 32 साल है, जिसकी गिरफ्तारी तुर्की से हुई है. वो एक इराकी नागरिक है. तुर्की ने अल सादी को अमेरिका को सौंप दिया है. लेकिन, चिंता की बात ये है कि अल सादी की जब गिरफ्तारी हुई तो पता चला कि उसने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी और उसके पास से इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा वाले घर का एक ब्लू प्रिंट भी बरामद किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अल सादी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक नक्शा भी पोस्ट किया था, जो फ्लोरिडा के उस इलाके का था, जहां पर इवांका अपने पति जेराड कुश्नर के साथ रहती हैं.
… और पढ़ें