न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव 2026 में ज़ोहरान ममदानी के समर्थित उम्मीदवारों ने इज़रायल समर्थित उम्मीदवारों को हरा दिया है. ज़ोहरान ममदानी को नेत्तन्याहू का धुर विरोधी माना जाता है. अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी में ममदानी इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने गाज़ा और फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर आवाज़ उठाई है. दरअसल, सितंबर 2026 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन हो रहा है और इज़रायली पीएम नेत्तन्याहू इसमें हिस्सा लेने
के लिए न्यूयॉर्क आएंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ममदानी नेत्तन्याहू को गिरफ्तार करवा लेंगे. ये एक ऐसा सवाल है, जिसकी वजह से इज़रायल के भीतर खलबली मची हुई है. दरअसल, UN की आम सभा के 81वें सत्र की हाई लेवल डिबेट 22 सितंबर 2026 को शुरू होगी और इसके चलते न्यूयॉर्क में इज़रायल के प्रतिनिधिमंडल के सामने कई मुश्किल चुनौतियां पहले ही खड़ी हो चुकी हैं. जोहरान ममदानी पहले ही कह चुके हैं कि नेत्तन्याहू जैसे ही न्यूयॉर्क में कदम रखेंगे, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करा लिया जाएगा.
… और पढ़ें