Iran US Peace Deal: मिडिल ईस्ट में भरभराकर बिखरा ट्रंप का कुनबा?, UAE ने किया ये ऐलान

ईरान अमेरिका डील को लेकर जब MoU पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए तो UAE में काफी नाराज़गी पैदा हो गई. इस डील को लेकर इज़रायल के भीतर काफी गुस्सा है.

ईरान अमेरिका डील को लेकर जब MoU पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए तो UAE में काफी नाराज़गी पैदा हो गई. इस डील को लेकर इज़रायल के भीतर काफी गुस्सा है, लेकिन अब UAE ने भी खुलकर ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दरअसल, UAE के वरिष्ठ कमेंटेटर अमज़द ताहा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक पोस्ट में ट्रंप की जमकर आलोचना की है और यूएई

को धोखा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में, वफ़ादारी एक ऐसी चीज़ है, जिसका मोल-भाव किया जा सकता है. अगर आप लड़ाई के बीच में अपने सबसे करीबी दोस्त का साथ छोड़ देते हैं और उसकी पीठ पीछे सौदेबाज़ी करके उसे असुरक्षित छोड़ देते हैं, तो लोगों से यह उम्मीद न करें कि वे दोबारा आपके वादों पर यकीन करेंगे. आपने दुनिया से कहा: ‘अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ़ एक ऑपरेशन किया है,’ और फिर आप वहाँ से चले गए और अपने सहयोगी को अकेला छोड़ दिया.

और पढ़ें