ईरान अमेरिका तनाव के दौरान इज़रायल लगातार लेबनान के भीतर हिजबुल्लाह को निशाना बना रहा है. इसी बीच, हिजबुल्लाह और ईरान की दोस्ती से वाकिफ 4 सूत्रों का कहना है कि ये डील लेबनान में हिजबुल्लाह की आर्थिक ताकत को और मजबूत कर सकती है क्योंकि, ईरान अपने सहयोगियों से वादा किया है कि एक बार उसे पैसा मिलते ही वो अपने सहयोगी मिलिशियाओं को मोटी फंडिंग शुरू कर सकता
है. इस मोटी रकम से हिजबुल्लाह को जंग के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिल सकती है. बता दें कि हिजबुल्लाह साल 2024 से ही आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा है और वो शुरू से ही ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ है. बता दें कि ईरान ने हिजबुल्लाह को भी इस MoU का हिस्सा बनाया है, जिससे इज़रायल लेबनान में हमले रोकने पर बाध्य होगा. ईरान ने इज़रायल को चेतावनी दी है कि अगर उसने हमले नहीं रोके तो ईरान इसका कड़ा जवाब देगा.लेकिन, इज़रायल का कहना है कि वो लेबनान के भीतर डटा रहेगा और हमले जारी रखेगा भले ही उसमें काफी कमी आई है.
… और पढ़ें