Iran US Peace Deal: ईरान में खाली हुआ अमेरिका की सबसे सटीक मिसाइलों का ज़खीरा, पीस डील की असली कहानी

अमेरिका पेट्रियट PAC-3 MSE इंटरसेप्टर, थाड इंटरसेप्टर्स और स्टैंडर्ड वेरिएंट्स मिसाइलों की कमी से जूझ रहा है.

अमेरिका सटीक हमला करने वाले हथियारों की एक बहुत बड़ी कमी से जूझ रहा है. शीत युद्ध के बाद ऐसा पहला मौका है, जब अमेरिका के सामने इन हथियारों की कमी की इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के साथ टकराव के दौरान 1000 से ज्यादा टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइलें फायर कीं. ये इतिहास में पहली बार है, जब अमेरिका ने इतनी बड़ी

संख्या में टॉमहॉक मिसाइलों का ज़खीरा खत्म कर दिया हो. इनके अलावा, अमेरिका पेट्रियट PAC-3 MSE इंटरसेप्टर, थाड इंटरसेप्टर्स और स्टैंडर्ड वेरिएंट्स मिसाइलों की कमी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से यह चिंता बढ़ गई है कि अमेरिका की सैन्य इंडस्ट्री इस कमी को इतनी जल्दी नहीं भर पाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इन मिसाइलों का ज़खीरा हिंद-प्रशांत में पैदा होने वाले चीन और ताइवान के तनाव के लिए संभालकर रखा था. जो ईरान में खपा दिया गया है.

और पढ़ें