अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी CBS ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है. मामले से सीधे वाकिफ सूत्रों ने CBS को बताया कि ईरान पर हमले को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. क्योंकि, ट्रंप ने इस हफ्ते के आखिरी में होने वाली अपने बेटे डोनाल्ड जूनियर की शादी में शामिल होने की योजना अचानक रद्द कर दी है. बेटे
की शादी में शिरकत नहीं करने को लेकर ट्रंप का कहना है कि सरकार से संबंधित कुछ अज्ञात “परिस्थितियों” के कारण मुझे वाशिंगटन में ही रहना होगा. वहीं, न्यूज़ एजेंसी ऑक्सियो का कहना है कि 22 मई 2026 को ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को बुलाया था. CIA डायरेक्टर ने उनसे कहा कि बातचीत टूटने की स्थिति में संभावित हालातों के बारे में बताया.
… और पढ़ें