Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: तेहरान में खामनेई ने बनवाया अमेरिकी सैनिकों का कब्रिस्तान!

यूरोपीय यूनियन ने ईरानी आर्मी को आतंकी संगठन का दर्जा दे दिया है. यूरोपीयन यूनियन के इस फैसले पर पलटवार करते हुए. अब ईरान ने भी यूरोपीय यूनियन के देशों की सेनाओं को आतंकी संगठन का दर्जा दे दिया है.

अमेरिकी फौज ईरान को घेरकर खड़ी हुई है. उधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ईरान को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप की इन धमकियों में यूरोपीय यूनियन ने भी आग में घी डालने का काम किया . यूरोपीय यूनियन ने ईरानी आर्मी को आतंकी संगठन का दर्जा दे दिया है. यूरोपीयन यूनियन के इस फैसले पर पलटवार करते हुए. अब ईरान ने भी यूरोपीय यूनियन के देशों की सेनाओं

को आतंकी संगठन का दर्जा दे दिया है. ईरान के इन फैसलों से साफ हो गया कि वो किसी भी हाल में अमेरिका के सामने झुकेगा नहीं. और अब इसी कड़ी में ईरान ने अमेरिका को लेकर एक और ऐलान कर दिया है. ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि ईरान ने तेहरान के बेहश्त ज़हरा बेहश्त ज़हरा कब्रिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की कब्रें खुदवा ली हैं. इन कब्रों की संख्या हज़ारों में है. खामनेई ने ये कब्रिस्तान अमेरिका के संभावित हमले की स्थिति में अमेरिकी सैनिकों को दफनाने के लिए खुदवाया है. खुद ईरानी सरकार से जुड़ी न्यूज़ एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है.

और पढ़ें