Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: ईरान में खामनेई पर हमले की फिराक में ट्रंप?

अब्राह्म लिंकन के साथ 10 अन्य डेस्ट्रॉयर सेंटकॉम इलाके में तैनात हो चुके हैं.

ईरान अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का एक और सैन्य बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है, जबकि अब्राह्म लिंकन के साथ 10 अन्य डेस्ट्रॉयर सेंटकॉम इलाके में तैनात हो चुके हैं. इसी बीच, अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान पर

संभावित हमले के कई विकल्प पेश कर किए गए हैं. ट्रंप के सामने ईरान पर हमले का जो खाका पेश किया गया है, उसमें ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से हमला करना भी शामिल है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ट्रंप के सामने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला या ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई की स्थिति को और ज्यादा कमज़ोर किया जाए.

और पढ़ें