Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: खामनेई बोले- ‘परमाणु कार्यक्रम पर तुम्हारी..!’

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मर्ज़ के ट्वीट पर कहा कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की "राजनीतिक नासमझी" की वजह से जर्मनी ने ईरान वार्ता में अपनी भूमिका खो दी है.

ईरान अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने जर्मनी को तगड़ा जवाब दिया है. दरअसल, जर्मनी ने ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए शामिल होने की पेशकश की थी. इस पर ईरान के विदेश मंत्री ने जर्मनी के चांसलर फ्रेड्रिक मर्ज़ को कड़ा जवाब दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मर्ज़ के ट्वीट पर कहा कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की “राजनीतिक नासमझी”

की वजह से जर्मनी ने ईरान वार्ता में अपनी भूमिका खो दी है. अराघची ने मर्ज़ पर निशाना साधते हुए कहा कि जर्मनी कभी यूरोप की तरक्की का इंजन था; अब यह गिरावट का इंजन बन गया है. पिछले सितंबर में न्यूयॉर्क में, मर्ज़ के कहने पर, E3 ने ईरान पर UN के प्रतिबंधों को फिर से लागू करके परमाणु बातचीत में अपनी भूमिका खत्म कर दी थी. अब, मर्ज़ उसी बातचीत में वापस शामिल होने की भीख मांग रहा है.

और पढ़ें