Iran US News: पुतिन ने भर दिया खामनेई का खज़ाना, मुश्किल में नेत्तन्याहू?

लंदन की एक न्यूज़ एजेंसी ने खुलासा किया है कि रूस ने ईरान में अरबों डॉलर कैश में भेजे हैं, जिससे खामनेई की सत्ता को संकट से उबारा जा सके.

ईरान अमेरिका के बीच तनाव बरकरार है. ओमान में ईरान और अमेरिका परमाणु मुद्दे को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कर दिया कि ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम नहीं रोकेगा. ईरान का कहना है कि उसके पास युद्ध औऱ कूटनीति दोनों ही विकल्प खुले हुए हैं. इसी बीच, लंदन की एक न्यूज़ एजेंसी ने खुलासा किया है कि

रूस ने ईरान में अरबों डॉलर कैश में भेजे हैं, जिससे खामनेई की सत्ता को संकट से उबारा जा सके. न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, रूस के एक सरकारी बैंक ने ईरानी सरकार को करीब 2.5 अरब डॉलर नगद में भेजे थे.ये पैसा 2018 में उस वक्त भेजा गया था जब डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद ईरान के ऊपर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे.

और पढ़ें