Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: ट्रंप के लिए तैयार बैठे खामनेई के लड़ाके, तेहरान में बहुत बड़ा..!

ईरान के विदेश मंत्री अब्बासी अराघची ने कह दिया कि ईरान परमाणु संवर्धन नहीं रोकेगा. हम सैन्य कार्रवाई के लिए भी तैयार हैं.

ईरान अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है. ईरान ने साफ कह दिया है कि वो परमाणु संवर्धन पर कोई समझौता नहीं करेगा. इसको लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बासी अराघची ने कह दिया कि ईरान परमाणु संवर्धन नहीं रोकेगा. हम सैन्य कार्रवाई के लिए भी तैयार हैं. इसी बीच, ईरानी आर्म्ड

फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अब्दोलरहीम मोसावी ने ईरानी एयर फोर्स के मुखिया ब्रिगेडियर जनरल बहमन बेहमर्द अमेरिका को लेकर बहुत बड़ा संदेश दिया है. मोसावी ने कहा है कि ईरान के खिलाफ कोई भी खुराफात दुश्मन के लिए रणनीतिक हार लेकर आएगी और पूरे मिडिल ईस्ट में ये जंग फैल जाएगी. मोसावी ने अपने बयान में कहा कि ईरान के दुश्मनों को ये भलिभांति पता है कि ईरान के खिलाफ कोई भी कृत्य या युद्ध थोपने की कोशिश सिर्फ उनकी ना सिर्फ रणनीतिक हार लेकर आएगा बल्कि युद्ध में विस्तार का कारण बनेगा और पूरे इलाके में आपदा फैल जाएगी.

और पढ़ें