अमेरिका के साथ युद्ध की संभावना के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई ने पहली बार सामने आकर ट्रंप को ऐसा जवाब दिया है, जो उनके गले नहीं उतरेगा. दरअसल, खामनेई ने देश को संबोधित करते हुए साफ कह दिया कि अमेरिका को इस बात का पता होना चाहिए कि अगर ट्रंप ने फिर से युद्ध छेड़ा तो एक क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा. खामनेई ने अपने बयान में
कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है. वो कई बार युद्ध और युद्धपोत और लड़ाकू जेट्स की बात करते हैं. बीते दिनों अमेरिका ने लगातार ईरान को धमकी दी है. और कहा कि सभी विकल्प खुले हैं. हम ये साफ कहना चाहते हैं कि हम अपनी तरफ से किसी देश के खिलाफ जंग का ऐलान नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम पर हमला हुआ तो हम उसका कड़ा जवाब देंगे. खामनेई ने साफ कर दिया कि अगर अमेरिका ने हमले की हिम्मत की तो उसका जवाब क्षेत्रीय युद्ध में होगा.
… और पढ़ें