खामनेई के जनाज़े के दौरान हज़ारों की संख्या में ईरानी तेहरान की सड़कों पर उतर आए हैं.खामनेई के जनाज़े में एक सुर में अमेरिका और इज़रायल से इंतकाम की आवाज़ उठ रही है. IRGC से जुड़ी एक न्यूज़ एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें खामनेई के जनाज़े में आए लोग ‘किल ट्रंप’ और ‘किल बीबी’ यानी ट्रंप को मारो और नेत्तन्याहू को मारो के नारे लगा रहे हैं.
खामनेई के जनाज़े में जितने भी लोग आए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों के हाथों में लाल रंग का झंडा है. ये लाल रंग कोई मामूली लाल रंग नहीं बल्कि, ईरान में इंतकाम का प्रतीक है. वहीं, इसको लेकर, ईरान के एक इन्फ्लुएंसर ने सोशळ मीडिया X पर लिखा कि अली खामनेई के शोक समारोह में बड़ी संख्या में लाल झंडे दिखाए जाने का मतलब है उनकी हत्या का बदला लेने की मांग है. इन्फ्लुएंसर ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि इमाम खामेनेई के लाखों चाहने वालों की भीड़ में उनके लिए लाल झंडों का दिखना यह बताता है कि इन नेक, बहादुर और वफादार लोगों की सभी मांगों में सबसे ऊपर खून का बदला लेने की मांग है.
… और पढ़ें