Iran US News: खामनेई का बंदोबस्त, परमाणु ठिकानों को छू नहीं पाएगा अमेरिका?

जॉर्ज एच.डब्लूय बुश फिलहाल वर्ज़ीनिया के बाहर ट्रेनिंग खत्म कर रहा है. और अगर ज़रूरत पड़ी तो यह युद्धपोत ड्रिल और तेज़ कर सकता है.ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से अमेरिका और इज़रायल के हमले का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए ईरान अंडरग्राउंड परमाणु ठिकानों को और मजबूत बनाने में लगा हुआ है

ईरान अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है. अमेरिका का रक्षा मंत्रालय मिडिल ईस्ट में दूसरा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भेजने की तैयारी में है. अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी दि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने 3 अमेरिकी सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है. सूत्र के मुताबिक, पेंटागन मिडिल ईस्ट में अगले 2 हफ्ते में अमेरिकी स्ट्राइक ग्रुप मिडिल तैनात हो सकते हैं. बता दें कि यूएसएस जॉर्ज एच.डब्लूय बुश

फिलहाल वर्ज़ीनिया के बाहर ट्रेनिंग खत्म कर रहा है. और अगर ज़रूरत पड़ी तो यह युद्धपोत ड्रिल और तेज़ कर सकता है.ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से अमेरिका और इज़रायल के हमले का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए ईरान अंडरग्राउंड परमाणु ठिकानों को और मजबूत बनाने में लगा हुआ है, ताकि अमेरिकी हमलों से इन्हें महफ़ूज़ रखा जा सके. सैटेलाइट से ली गईं हाई रेज़ॉल्यूशन तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है. अमेरिका के इंस्टिट्यूट फोर साइंस एड इंटरनेशनल सिक्योरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के इस्फाहन परमाणु ठिकानें की सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों से ये खुलासा हुआ है. ईरान के कोलंग गाज़ ला माउंटेन, जिन्हें विकाक्से पहाड़ों के नाम से जाना जाता है. वहां मौजूद परमाणु ठिकानों को और ज्यादा दुरुस्त करने में लगा हुआ है.

और पढ़ें