Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Iran US News: खामनेई की ट्रंप को ऐसी धमकी,’भुलावे में..!’

ईरान ने ऐलान किया है कि वो स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में लाइव फायर ड्रिल करने जा रहा है.

ट्रंप के बढ़ते दबाव के बावजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई ने हथियार डालने से साफ इनकार कर दिया. खामनेई का कहना है कि ईरान अपने सिद्धांतों से अमेरिका या इज़रायल के दबाव में कोई भी समझौता नहीं करेगा. इसी बीच ईरानी नौसेना ने अमेरिका के किसी भी संभावित हमले का सामना करने के लिए अपनी कमर कस ली है. ईरान ने ऐलान किया है कि वो स्ट्रेट ऑफ

होरमुज़ में लाइव फायर ड्रिल करने जा रहा है. जो सीधे-सीधे अमेरिका और इज़रायल के लिए एक चेतावनी है. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुज़रता है. ऐसे में ईरान का इस प्रमुख समुद्री इलाके में लाइव मिलिट्री ड्रिल करना अमेरिका के लिए मुसीबत बन सकता है.क्योंकि अब ईरान सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अक्रामिनिया ने अमेरिका से दो टूक कह दिया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता का तुरंत और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. ईरानी सेना स्पष्ट आदेशों के तहत काम कर रही है, जिसमें अगर दुश्मन गलत अंदाजा दोहराता है तो जवाबी हमले में देरी की कोई गुंजाइश नहीं है.

और पढ़ें