Iran US News: खामनेई का खूंखार कमांडर बोला, ‘ट्रंप ने हिम्मत की तो इलाके से सफाया..’

ईरानी सेना का कहना है कि उसने अमेरिकी सेना के पांचवे बेड़े पर विस्फोटक से लदे ड्रोन से हमला किया है.

ईरानी सेना ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका को पानी पिला रखा है. ईरानी सेना का कहना है कि उसने अमेरिका 18 सैन्य ठिकानों पर 2 मिसाइलों के जत्थों से हमला किया है. इनमें बहरीन में अमेरिकी सेना के पांचवे बेड़े का हेडक्वॉर्टर भी शामिल है. इनमें से अमेरिकी सेना के 8 अहम सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं, जिन्हें निशाना बनाया गया है. ईरानी सेना का कहना है कि उसने अमेरिकी

सेना के पांचवे बेड़े पर विस्फोटक से लदे ड्रोन से हमला किया है. हालांकि, ईरान के इस बयान को लेकर अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरानी हमले में किसी भी अमेरिकी युद्धपोत पर हमला नहीं हुआ है.मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से मालवाहक जहाजों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है. लेकिन, इस सब के बीच, ईरान ने अमेरिका को एक ऐसी धमकी दी है, जिसे ट्रंप किसी भी हाल में हल्के में नहीं ले सकते. दरअसल, ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की सुरक्षा को खतरे में डाला तो वो पूरे इलाके को अमेरिका के लिए नर्क बना देगा.

और पढ़ें