ईरान अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान ने धमकी दी है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के समंदर की नीचे से बिछीं इंटरनेट केबलों को निशाना बना सकता है, जिसकी वजह से अलग-अलग महाद्वीपों में बैंकिंग, क्लाउड सर्विस, मिलिट्री कम्युनिकेशन और इंटरनेट ट्रैफिक ठप्प हो सकता है. ईरान के सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है. ईरान ने इंटरनेट केबल्स पर हमले से पहले एक शर्त रखी है, जिसमें
उसने कहा है कि वो इंटरनेट केबल्स पर शुल्क लगाएगा, इसको लेकर ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोलफघ़ारी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ईरान इंटरनेट केबल्स पर शुल्क लागू करेगा. ईरानी सेना से जुड़ी मीडिया का कहना है कि IRGC ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एमेज़ॉन जैसी प्रमुख टेक कंपनियों से कहा कि उन्हें ईरानी कानून पालन करना होगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ रास्ते के इस्तेमाल के बदले उन्हें शुल्क देना होगा. केबल बिछाने वाली कंपनियों को भी ये शुल्क देना होगा और इनकी रिपेयरिंग और देखरेख का ज़िम्मा भी विशेष रूप से ईरानी कंपनियों को ही देना होगा.
… और पढ़ें