Iran US News: ईरान के पलटवार से थर्रा उठे अरब, अमेरिका के इन बेसों पर खामनेई का वार!

ईरानी नौसेना और एरोस्पेस फोर्स ने संयुक्त रूप से लोकल टाइमिंग के मुताबिक, 27-28 जून की रात करीब 2 बजे और 3 बजे मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सबसे अहम 8 सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है.

ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका की आक्रामकता का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना को एक निर्णायक जवाब दिया है. इसको लेकर, ईरानी सेना ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि ईरानी नौसेना और एरोस्पेस फोर्स ने संयुक्त रूप से लोकल टाइमिंग के मुताबिक, 27-28 जून की रात करीब 2 बजे और 3 बजे.. मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सबसे अहम 8 सैन्य

ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है. इन सैन्य ठिकानों में अमेरिका का कुवैत में बना अली अल सालेम एयर बेस भी है. इसके अलावा, ईरानी सेना ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के हेडक्वॉर्टर को भी निशाना बनाया है. इसको लेकर, IRGC का कहना कि इस जवाबी कार्रवाई में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है. ईरानी सेना का दावा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई इतनी सटीक थी, जिससे अमेरिकी सेना के ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं. IRGC के बयान के मुताबिक, यह जवाबी कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के पांच तटवर्तीय चौकियों पर की गई आक्रामकता के खिलाफ की गई है.

और पढ़ें