Iran US Ceasefire: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में अमेरिकी सेना के पीछे दौड़े ईरानी ड्रोन!

ईरान के कट्टरपंथी दैनिक अखबार कायहान ने कहा है कि अमेरिका के साथ कूटनीति के माध्यम से होर्मुज़ को फिर से तुरंत नहीं खोला जाना चाहिए.

ईरान अमेरिका तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फिर से घातक आत्मघाती ड्रोन्स दागे हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने इस बाबत बयान जारी करके जानकारी दी है. सेंटकॉम ने अपने बयान में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़र रहे जहाजों को निशाना बनाने के लिए ईरान ने कई एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन लॉन्च किए. अमेरिकी सेना ने हाल ही के

घंटों में सभी ड्रोन्स को मार गिराया है, जैसा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में यातायात बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग सभी के लिए खुला है. ईरान के कट्टरपंथी दैनिक अखबार कायहान ने कहा है कि अमेरिका के साथ कूटनीति के माध्यम से होर्मुज़ को फिर से तुरंत नहीं खोला जाना चाहिए, जो अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते पर चर्चा के दौरान तेहरान के कट्टरपंथी खेमे के प्रतिरोध का संकेत है.

और पढ़ें