Iran US News: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस का किया ये हाल, ट्रंप ने सोचा नहीं होगा

इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन ने इस एयरबेस को वीरान खंडहर में तब्दील कर दिया है.

ईरान अमेरिका तनाव के बीच कुवैत में अमेरिकी एयरबेस का एक वीडियो सामने आया है. अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी CBS ने एक वीडियो जारी किया है. यह वीडियो अमेरिकी एयरबेस कैंप बुहेरिंग पर तैनात एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है.यह वीडियो ईरान की इस एय़रबेस पर कार्रवाई के बाद रिकॉर्ड किया गया है. इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन ने इस एयरबेस

को वीरान खंडहर में तब्दील कर दिया है.चारों तरफ टूटी इमारतें और तबाह हुए सैन्य उपकरण दिखाई दे रहे हैं. CBS के मुताबिक, बेस की सुरक्षा कर रहे सैनिकों के पास .50-कैलिबर का गोला-बारूद बहुत कम पड़ गया था, क्योंकि कुछ सैनिकों को कुवैत के उदारी रेगिस्तान में तैनात किया गया था. बता दें कि अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 4 मार्च 2026 को इस बेस से अमेरिकी सैनिकों को हटाने पर टिप्पणी की थी. उस वक्त हेगसेथ ने कहा था कि जैसा कि हम आक्रामक सैन्य ताकत बना चुके हैं, हम अपने अधिकतर सैनिक-90 फीसदी से ज्यादा जो सैन्य ठिकानों पर तैनात थे, उन्हें वहां से ईरानी मिसाइलों की रेंज से बाहर हटा लिया है.

… और पढ़ें