ईरानी सेना ने काशेम आइसलैंड के पास अमेरिका के एक रीपर ड्रोन को ढेर कर दिया था, जो काशेम आइसलैंड के आसपास मंडरा रहा था. हालांकि, ट्रंप ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह खारिज़ कर दिया था. कि ईरान ने उनका कोई ड्रोन नहीं गिराया है. दरअसल, ईरानी सेना ने अमेरिका के इस ड्रोन के मलबे को बरामद कर लिया है, जिसे काशेम आइसलैंड के पास गिराया गया
था. खुद IRGC ने इसका एक वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि समंदर किनारे ड्रोन के टुकड़े काफी दूर तक बिखरे हुए नज़र आ रहे हैं. ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका का ये ड्रोन अपने नए एयर डिफेंस से गिराया है, जिसे उसने अर्श-ए-कमानगिर का नाम दिया है. ईरान के नए इंटरसेप्टर एयर डिफेंस का नाम अर्श ए कमानगिर है, जो एक फारसी पौराणिक नायक के नाम पर रखा है. इसके बारे में ईरान की लोककथाओं में वर्णन मिलता है कि उसने ईरान और मध्य एशिया के बीच सीमा निर्धारित करने के लिए एक तीर चलाया था, जिसका नाम अर्श-ए-अर्चर है.
… और पढ़ें