ईरान अमेरिका विवाद के बीच ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामनेई के जनाज़े की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी बीच, वॉशिंगटन के इंस्टिट्यूट फोर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी यानी ISIS ने जून 2026 के अंत में सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों जारी की हैं. इनके साथ में संस्थान ने इन तस्वीरों को लेकर अपना विश्लेषण भी जारी किया है. सैटेलाइट तस्वीरों में यह दिखाई दे रहा है कि
माउंट पिकाक्से की पहाड़ियों में मौजूद ईरान के परमाणु ठिकाने में गतिविधियां लगातार जारी हैं. इंस्टिट्यूट के मुताबिक, परमाणु ठिकाने की पश्चिमी सुरंग की तरफ वाहन जा रहे हैं, जो ये संकेत देते हैं कि सुरंग परिसर के भीतर काम चल रहा है. साथ ही, प्रवेश द्वार को और ज्यादा मजबूत करने का काम भी जारी है. आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच जो MoU साइन हुआ था, उसको लेकर ट्रंप ने कहा था कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोकेगा और परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. ट्रंप ने ये भी कहा था कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम नष्ट करेगा.
… और पढ़ें