अमेरिका के टेक्सास से भारत आया एलपीजी गैस से लदा शिप

मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग के बावजूद भारत ने अपने घरों में रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित कर दी है।

मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग के बावजूद भारत ने अपने घरों में रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल और गैस के रास्ते प्रभावित हुए, लेकिन अमेरिका से आए LPG जहाज मंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गए हैं। इस हफ्ते अकेले मंगलुरु में 72,700 टन से ज्यादा गैस पहुंचेगी, जो दक्षिण भारत के लाखों घरों तक पहुंचेगी।