Iran US News: तुर्की को मिलेगा अमेरिका का ताकतवर हथियार?, क्यों है इज़रायल के लिए बड़ी मुसीबत

ट्रंप को तुर्की आने के लिए मनाना अर्दोआन की बड़ी जीत माना जा रहा है क्योंकि, अगर ट्रंप नाटो समिट में नहीं आते तो नाटो सहयोगियों के सामने एक बहुत बड़ी सैन्य समस्या खड़ी हो सकती थी.

ईरान अमेरिका संघर्ष के बीच तुर्की में NATO का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप अर्दोआन की निजी गुज़ारिश पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की आ रहे हैं. ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वो तुर्की को अमेरिका के पांचवी पीढ़ी के F-35 Jet दिए जाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे सकते हैं. दरअसल, ट्रंप को

तुर्की आने के लिए मनाना अर्दोआन की बड़ी जीत माना जा रहा है क्योंकि, अगर ट्रंप नाटो समिट में नहीं आते तो नाटो सहयोगियों के सामने एक बहुत बड़ी सैन्य समस्या खड़ी हो सकती थी. ट्रंप लगातार यूरोप से अमेरिकी सेना हटाने और नाटो में अमेरिका की भूमिका कम करने की धमकी देते रहे हैं. ट्रम्प ने बार-बार NATO सदस्यों की आलोचना की है, खासकर इस बात को लेकर कि ईरान के खिलाफ़ युद्ध के दौरान उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया था.

और पढ़ें