ईरान इज़रायल तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने हूतियों के साथ मिलकर इज़रायल के ऊपर मिसाइलों के कई जत्थे फायर किए हैं. हूती के हमलों की वजह से केंद्रीय और उत्तरी इज़रायल में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं. ईरान का कहना है कि उसने इज़रायल के नवेतम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया है, जबकि ईरानी मिसाइलों के मलबे की वजह से
पश्चिमी वेस्ट बैंक में कई घरों को नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, युद्धविराम के बाद ईऱान ने पहली बार इज़रायल के ऊपर सीधा हमला किया है. ईरान का कहना है कि उसने केंद्रीय और दक्षिणी इज़रायल को निशाना बनाया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईरान ने मिसाइलों का एक पूरा जत्था फायर किया है. इज़रायली मीडिया के मुताबिक, ईरानी मिसाइलों की वजह से इज़रायल के कई हिस्सों में धमाकों की आवाज़ सुनी गई हैं. वहीं, हूती का कहना है कि उसने कब्ज़े वाले जफ्फा शहर पर मिसाइलों का एक जत्था फायर किया है, जो अपने टारगेट पर सटीक लगा. इसके अलावा, हूती ने लाल सागर में इज़रायल से जुड़े जहाजों की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है. हूती का कहना है कि इस समुद्री इलाके में अगर इज़रायल से जुड़े जहाज दिखाई देते हैं तो वो हूती के हमलों का वैध लक्ष्य होंगे.
… और पढ़ें