ईरान अमेरिका के बीच टकराव कम नहीं हो रहा है. इसी बीच, ईरान में 2 सिलसिलेवार धमाके हुए हैं. पहला धमाका दक्षिणी ईरान के तटवर्तीय शहर बांदर अब्बास और दूसरा धमाका खुजेस्तान प्रांत के अहवाज़ में हुआ है. बांदर अब्बास में ये धमाका एक 8 मंज़िला रिहायशी इमारत में हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये
दावा किया गया कि धमाकों में ईरानी नौसेना के मुखिया अलिरेज़ा तांगसिरी की मौत हो गई है. हालांकि, ईरानी सेना ने सार्वजनिक रूप से अलिरेज़ा की मौत से इनकार किया है. नेवी चीफ के मारे जाने को लेकर ईरानी नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान जारी करके कहा कि बांदर अब्बास में ईरानी नौसेना से जुड़ी किसी इमारत पर हमला नहीं किया गया है. ईरानी सेना ने बिल्डिंग पर ड्रोन हमले के दावे से भी इनकार किया है.
… और पढ़ें