Iran US War: ईरान ने उड़ाए इज़रायल के 3 विमान, बेन गुरेन एयरपोर्ट पर बड़ा हमला!

ईरान ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के सबसे बड़े एयरपोर्ट बेन गुरेन पर हमला किया है.

ईरान अमेरिका युद्ध के बीच इज़रायल ने ईरान के बुशर प्रांत में मौजूदा साउथ पार्स नैचुरल गैस फील्ड पर हवाई हमला किया था. जिसके जवाब में ईरानी हमलों ने मिडिल ईस्ट को हिलाकर रख दिया है. ईरान ने सऊदी अरब के लाल सागर वाले बंदरगाह यनबू एक हवाई हमला किया है. सऊदी अरब का ये भी कहना है कि रियाद के करीब उसकी 2 तेल रिफाइनरियों पर भी ईरान ने

हमला किया है. वहीं, कतर में ईरानी ड्रोन रस लाफन तेल रिफानरी पर जाकर फटा है. कुवैत के मिन अल- अहमदी रिफाइनरी पर भी ड्रोन हमला हुआ है. कुवैत के पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने इसकी जानकारी दी है. इसी बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के सबसे बड़े एयरपोर्ट बेन गुरने पर हमला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने बेन गुरेन एयर पोर्ट पर क्लस्टर मिसाइल से हमला किाय है, जिसकी वजह से एयर पोर्ट पर खड़े 3 प्राइवेट एयरक्राफ्ट छतिग्रस्त हुए हैं. इज़रायली एजेंसियों ने इस हमले की पुष्टि की है.

और पढ़ें