पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक दबाव और बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है, और अंतरराष्ट्रीय हालात ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है, जिसका झटका पाकिस्तान की आम जनता को झेलना पड़ रहा है।