Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

PM मोदी की दोस्ती या एपस्टीन फाइल्स… भारत–US डील पर क्या बोली जनता!

इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना कम करता है, तो इसका असर भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था और रणनीतिक हितों पर नकारात्मक पड़ सकता है।

US India Trade Deal Reaction: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। अब दोनों देशों के बीच व्यापार पर 18 फीसदी टैरिफ लागू होगा, जिसे भारत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लेकिन इस डील को लेकर जब भारत की जनता से सवाल किया गया, तो

कई चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आए। कुछ लोगों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि के कारण अमेरिका ने यह फैसला लिया। वहीं, कई लोगों ने Epstein Files का जिक्र करते हुए अलग ही वजहें बताईं। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना कम करता है, तो इसका असर भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था और रणनीतिक हितों पर नकारात्मक पड़ सकता है।

और पढ़ें